अल्मोड़ा। राज्य स्थापना दिवस पर जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित जिला स्तरीय क्रास कंट्री दौड़ में धावकों ने दमखम दिखाया। चौघानपाटा से पुलिस लाइन तक हुई क्रास कंट्री के महिला ओपन वर्ग में रीता बिष्ट, अनीता बिष्ट, भावना बिष्ट, जूनियर बालिका वर्ग में रजनी सतवाल, लक्ष्मी जीना, तनुजा कनवाल, सब जूनियर बालिका वर्ग में मेघा कनवाल, रोशन आर्या, सृष्टि मेहता क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे।
पुरुष ओपन में गिरीश राम, रजत गुणवंत, पुष्कर सिंह, जूनियर बालक वर्ग में शैलेश आर्या, तुषार बिष्ट, राहुल बिष्ट, सब जूनियर बालक वर्ग में प्रियांशु टम्टा, अजय सिंह कनवाल, आदित्य कनवाल ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित के अलावा उप जिलाधिकारी (सदर) विवेक राय, जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी डीपीएस नेगी ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि श्री दीक्षित ने दसवें स्थान तक के विजेता, उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। दौड़ में 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर जिला ओलंपिक संघ सचिव गोपाल खोलिया, गिरीश मल्होत्रा, डॉ. जेसी दुर्गापाल, पुष्कर नेगी, लियाकत अली खान, श्याम मन्नू भट्ट, दीपक वर्मा, हीरा कनवाल, मोहित सिंह, प्रशांत जोशी, निर्मला नैनवाल, कैलाश राम आर्या, प्रेम सिंह रावत, बलवंत सिंह मेहरा आदि मौजूद थे।