अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने पर्वतीय क्षेत्रों में बाहर के लोगों द्वारा जमीन खरीदने पर लगी बंदिशों को हटाने के सरकार के फैसले की निंदा करते हुए इसे उत्तराखंड की जमीनों को लुटाने की साजिश करार दिया है। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि पिछले 18 सालों में आई सरकारों ने पूंजीपतियों, माफिया और अपने राजनीतिक आकाओं को जमीन लुटाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि राज्य बनने के बाद पर्वतीय क्षेत्रों में न भूमि का बंदोबस्त किया गया और न गंभीरता से चकबंदी पर विचार हुआ। जिसके कारण राज्य की अर्थव्यस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकारों की गलत नीतियों और मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण पर्वतीय क्षेत्र में गांव खाली हो रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से इसे निरस्त करने की मांग की है।