फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी सबसे बड़ा विद्यार्थी संगठन: प्रो. बिष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम में हुए जिला अभ्यास वर्ग में परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि एबीवीपी सबसे बड़ा विद्यार्थी संगठन है। कार्यकर्ताओं से उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


प्रो. बिष्ट ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं। अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं को संगठन के इतिहास, सिद्धांत, भूमिका, सदस्यता अभियान, संगठन की कार्यपद्धति की जानकारी दी गई। साथ ही परिसर और महाविद्यालय में होने वाले छात्रसंघ चुनाव, परिसर में संगठन की कार्यशैली आदि मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

इस मौके पर अल्मोड़ा नगर इकाई और परिसर इकाई का गठन किया गया। डॉ. विशाल शर्मा नगर अध्यक्ष, बालम मेहरा नगर मंत्री, नवीन नैनवाल परिसर अध्यक्ष, दिवाकर नेगी परिसर मंत्री, धीरेंद्र बेलवाल नगर मीडिया प्रभारी बनाए गए। अभ्यास वर्ग में विभाग प्रमुख मुकेश बनकोटी, जिला संगठन मंत्री प्रशांत गौड़, जिला संयोजक विनोद लटवाल, जिला प्रमुख डॉ. बलवंत कुमार, जिला सह प्रमुख डॉ. गौरव कर्नाटक, सुरेश कांडपाल, प्रो. प्रवीण बिष्ट, डॉ. विशाल शर्मा, नगर मंत्री बालम मेहरा, छात्रसंघ अध्यक्ष राजन चंद्र जोशी, छात्रा उपाध्यक्ष अंजलि बिष्ट, कुमाऊं छात्रा प्रमुख प्रियंका गड़कोटी, परिसर अध्यक्ष नवीन नैनवाल, मंत्री दिवाकर नेगी आदि मौजूद थे। संचालन वरुण कपकोटी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें