फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री डा. धनसिंह ने किया टूरिस्ट गाईड बुक और आर्टिसनरी ऑफ कुमायूं ब्रोशर्स का लोकापर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पर्वतीय क्षेत्रों से हो रहे पलायन को रोकने के लिए पर्यटन व्यवसाय समेत उद्योगों को भी बढ़ावा देना होगा। विकास भवन में पर्यटन विभाग द्वारा तैयार की गई कॉफी टेबल, टूरिस्ट गाइड बुक और उद्योग विभाग द्वारा तैयार किए गए आर्टिसनरी ऑफ कुमाऊं ब्रौचर्स का लोकापर्ण करते हुए प्रभारी मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने कहा कि इससे बाहर से आने वाले पर्यटकों को लाभ मिलेगा साथ ही ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जनपद से संबंधित कई जानकारियां भी इस कॉफी टेबल बुक से मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा प्रकाशित कॉफी टेबल, टूरिस्ट गाइड बुक में प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के अलावा प्रमुख पर्यटन स्थल, सांस्कृतिक विरासत, होटल एवं रेस्टोरेंट, ऐतिहासिक स्थान सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। जिलाधिकारी ईवा आशीष के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग द्वारा जो ब्रोशर तैयार किया गया है उसमें बांस, रिंगाल, ऐपण और हैंडलूम के उत्पादों की जानकारी मिलेगी। जिससे यहां के युवा प्रेरित होकर स्वरोजगार की ओर आगे बढ़ेंगे।

इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक रानीखेत करन महरा, विधायक सल्ट सुरेंद्र सिंह जीना, जिलाधिकारी ईवा आशीष, मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित, जिला विकास अधिकारी मो. असलम, महाप्रबंधक उद्योग दीपक मुरारी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे समेत अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें