फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार मनाकर महानगरों को लौटने लगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। होली मनाने घर आए लोग, नौकरीपेशा और विद्यार्थियों का महानगरों को लौटने का सिलसिला शुरू हो है। रविवार को काफी संख्या में लोग दिल्ली, देहरादून, लखनऊ, गुरुग्राम समेत महानगरों को रवाना हुए। नगर के केमू और रोडवेज स्टेशनों में यात्रियों की दिनभर भीड़ लगी रही। यात्रियों की भीड़ इतनी अधिक थी कि उत्तराखंड परिवहन निगम को दिल्ली के लिए चार और देहरादून के लिए एक अतिरिक्त बसें चलानी पड़ी। दिल्ली को जाने वाले यात्रियों की संख्या सबसे अधिक थी। यात्रियों की भीड़ को देेखते हुए सोमवार पांच मार्च को भी रोडवेज देहरादून, दिल्ली, बरेली, टनकपुर के लिए अतिरिक्त सेवा चालू करेगा। केमू ने भी हल्द्वानी के लिए चार अतिरिक्त बसें चलाईं।
विज्ञापन

रोडवेज के स्टेशन प्रभारी कृपाल दत्त सनवाल ने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने दिल्ली के लिए चार और देहरादून के लिए एक अतिरिक्त बसें संचालित की। उन्होंने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देेखते हुए सोमवार पांच मार्च को भी रोडवेज देहरादून, दिल्ली, बरेली, टनकपुर के लिए अतिरिक्त सेवाएं चालू करेगा।
इधर केमू स्टेशन अल्मोड़ा के प्रभारी बसंत बल्लभ चंदोला ने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अल्मोड़ा से हल्द्वानी के लिए चार अतिरिक्त बसें संचालित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें