अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-मजखाली हाइवे पर कठपुड़िया से सटे सौकियाथल के जंगल में आग लगने से आधा हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर राख हो गया है। सूचना मिलने पर कठपुड़िया क्रू स्टेशन से टीम पहुंची और आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया। यदि आग जंगल के ऊंचाई वाले हिस्सों में पहुंच जाती तो वन संपदा को काफी नुकसान हो सकता था। उधर स्याही देवी के जंगल में लगी आग पर वन विभाग ने काबू पा लिया है।
शनिवार को अल्मोड़ा-मजखाली हाइवे पर कठपुड़िया से सटे सौकियाथल के जंगल में आग भड़क गई। जंगल में पिरुल होने के कारण आग तेजी से फैल गई। आग लगने से आधा हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर राख हो गया है। सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा ने क्रू स्टेशन कठपुड़िया से वन कर्मियों को मौके पर भेजा। आधे घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा के बताया कि यदि आग पर समय पर काबू नहीं पाया जाता तो यह जंगल के ऊंचाई वाले क्षेत्र को चपेट में ले लेती। इससे काफी नुकसान हो सकता था।