अल्मोड़ा। खेल दिवस के उपलक्ष्य में एचएनबी स्टेडियम में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में पांच और बालिका वर्ग में आठ टीमाें ने दम दिखाया। बृहस्पतिवार को फाइनल मैच खेले जाएंगे।
बुधवार को बालक वर्ग का पहला मैच शारदा पब्लिक स्कूल और जीआईसी कुलसीबी के बीच खेला गया। शारदा ने 6-0 से मैच जीता। दक्ष बोरा और मंयक ने तीन-तीन गोल दागे। इसी वर्ग का दूसरा मैच खेलो इंडिया और स्टेडियम की टीम के बीच हुआ। खेलो इंडिया की टीम 7-0 से विजयी रही।
तीसरा मैच बालिका वर्ग में शारदा स्कूल और खेलो इंडिया के मध्य खेला गया। शारदा ने 3-0 से जीत दर्ज की। चौथा मैच बालिका वर्ग में स्टेडियम ए और जीआईसी कुलसीबी के बीच हुआ। इसमें स्टेडियम ए ने 1-0 मैच जीता। पांचवें मैच में बालक वर्ग में शारदा स्कूल और जीआईसी कुलसीबी के बीच मुकाबला हुआ। शारदा ने 2-0 से मैच अपने नाम किया।
प्रतियोगिता का संचालन कोच लता साह ने किया। खेलो इंडिया की कोच करिश्मा, बलवंत दानू, करन बिष्ट, शुभम कांडपाल, मेघा अल्मिया, अनीता पवार निर्णायक रहे। वहीं, टेक्निकल बैंच में गणेश शाही, दीपक वर्मा मौजूद रहे।