फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सोमेश्वर क्षेत्र में जंगली सुअरों का उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर क्षेत्र के गांवों में जंगली सुअरों ने किसानों की फसल व बागवानी को खासा नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों ने निजात दिलाने की मांग की है। सोमेश्वर के अर्जुन राठ, भानाराठ, मलाखोली, भवरी, मनान समेत विभिन्न गांवों में जंगली सुअरों ने फसल को खराब कर दिया। अर्जुन राठ निवासी रमेश सिंह ने बताया कि जंगली सुअरों ने खेतों में उगाई फसल धान, मडुवा सहित सब्जियों को काफी नुकसान किया है। बताया कि पूरे क्षेत्र में जंगली सुअरों का उत्पात है, जिससे निजात दिलाने के लिए सरकार और प्रशासन को गंभीरता से प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें