अल्मोड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नवमतदाता पंजीकरण अभियान के तहत एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में मतदान के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान में छात्र-छात्राओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान का मुख्य उद्देश्य शत-प्रतिशत लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने परिसर के नए मतदाताओं से लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया। हस्ताक्षर अभियान में जिला संगठन मंत्री प्रशांत गौड़, नगर मंत्री अनुनय पांडे, मीडिया प्रमुख धीरेंद्र बेलवाल, परिसर मंत्री दिवाकर नेगी, छात्रा उपाध्यक्ष अंजलि बिष्ट, छात्रसंघ अध्यक्ष राजन चंद्र जोशी, परिसर उपाध्यक्ष दीवान नेगी, हरेंद्र धनकी, नगर सह मंत्री वरुण कपकोटी आदि ने हिस्सा लिया।