फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन कर माफ नहीं किए जाने पर पूर्व सैनिकों में बढ़ा आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कलक्ट्रेट के ठीक नीचे लीग कार्यालय है। उन्होंने आरोप लगाया कि एडीएम कार्यालय का कूड़ा पूर्व सैनिक लीग कार्यालय में फेंका जा रहा है। इस कारण वहां गंदगी बढ़ रही है। उन्होंने कार्यालय में फेंके गए कूड़े को वहां से जल्द हटाने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शासनादेश होने के बावजूद पूर्व सैनिकों का भवन कर माफ नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में निवास करने वाले पूर्व सैनिक अपना पूरा विवरण जिला सैनिक कार्यालय में जमा कर दें। अध्यक्षता लीग के अध्यक्ष दीपक कुमार टम्टा ने और संचालन सचिव सुरेंद्र लाल टम्टा ने किया। बैठक में ज्येष्ठ उपाध्यक्ष महिपाल सिंह मेहता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष आशीष वर्मा, संरक्षक किशोर चंद्र जोशी, जीवन नाथ वर्मा, आनंद सिंह बोरा, पीजी गोस्वामी, लीलाधर शर्मा, नवीन जोशी, पीएस ऐरी, केशव जोशी, उम्मेद सिंह, महेंद्र सिंह बिष्ट, एसके जोशी, विनोद गिरि, जेजेएन बिष्ट, केएन जोशी, रघुवीर सिंह, कैलास चंद्र तिवारी, लक्ष्मण सिंह, फन सिंह, पीएस रावत, एमसी जोशी, राजेंद्र सिंह शाही, मनमोहन वर्मा, मोहन सिंह अल्मिया, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, एमएस कनवाल, देवेंद्र लाल साह, एमएस बिष्ट, चंदन सिंह पवार, रघुवीर सिंह नैनवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें