फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्म मशीनरी बैंक योजना में तीन समूहों के आवेदन पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कृषि विभाग की फार्म मशीनरी बैंक योजना खुलने के बाद अब तक तीन समूहों के आवेदन कृषि विभाग में आ चुके हैं। किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से खुली इस योजना में कृषि विभाग ने पहले चरण में कम से कम 30 स्वयं सहायता समूहों, महिला समूहों, किसानों के समूह को योजना से जोड़कर लाभान्वित करने का लक्ष्य तैयार किया है। दस लाख रुपये की इस योजना में कृषि विभाग द्वारा आठ लाख तक रुपये तक की मदद की जाएगी जबकि दो लाख समूहों से लिया लिया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल किसानों की आय दोगुनी करने और कृषि क्षेत्र का और विस्तारीकरण करने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने फार्म मशीनरी बैंक योजना शुरू की है। जिसमें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर योजना से लाभान्वित किया जाएगा। योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों, महिला समूहों कृषि यंत्रों की खरीदारी के लिए कृषि विभाग द्वारा आर्थिक मदद दी जाएगी।

इसके लिए किसानों को समूह बनाकर उसे पंजीकृत कराना होगा। बैंक में खाता खोलने के बाद ही किसानों को आर्थिक मदद कृषि विभाग द्वारा दी जाएगी। मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि सामूहिक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए चलाई गई इस योजना में किसानों को कृषि यंत्र खरीदने के अलावा खेती में भी काफी लाभ मिलेगा। अब तक तीन समूहों के आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें