फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटेक वैल का काम 15 मार्च तक पूरा करने के होंगे प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष और अल्मोड़ा के विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा है कि कोसी में इंटेकवैल बनाने का काम 15 मार्च तक पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। ताकि गर्मियों में लोगों को पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। चौहान ने कहा कि इस संबंध में वह उच्चाधिकारियों से भी वार्ता कर रहे हैं। उन्होंने कार्य की धीमी गति पर चिंता जताई है।
विज्ञापन


बता दें कि अल्मोड़ा नगर और आसपास के क्षेत्रों को पानी की आपूर्ति कोसी से होती है। पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से कोसी में इंटेकवैल का निर्माण किया जा रहा है। इंटेकवैल के भीतर नए पंप लगाए जा रहे हैं। इसके निर्माण के लिए चार माह पहले बैराज को खाली कर दिया गया था। जल निगम को इंटेकवैल का काम हर हाल में 15 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन जिस गति से काम चल रहा है उसे देखते हुए इस अवधि में काम पूरा होना संभव नहीं लग रहा है।

यह माना जा रहा है कि 15 मार्च से बैराज को बंद करके पानी जमा करना शुरू नहीं हुआ तो पानी का संकट और भी गहरा सकता है। इधर विधानसभा उपाध्यक्ष और अल्मोड़ा के विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने बताया कि उन्होंने बीते दिनों निर्माणाधीन इंटेकवैल का निरीक्षण करके निर्माण 15 मार्च तक पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन


काम पूरा होने के बाद बैराज को बंद कर दिया जाएगा ताकि पानी एकत्र होना शुरू हो जाए। उन्होंने कहा कि इस बार जाड़ों में बारिश नहीं होने से पानी का संकट बढ़ने की आशंका बनी हुई है। इसे देखते हुए इंटेकवैल का काम समय पर पूरा होना जरूरी है। उन्होंने भी कार्य की धीमी गति पर चिंता जताई है। इस संबंध में वह उच्चाधिकारियों से भी वार्ता कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इंटेकवैल के निर्माण के लिए जल निगम के पास पैसे की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें