चौखुटिया (अल्मोड़ा)। राम गंगा के निरंतर घटते जल स्तर और बढ़ते प्रदूषण को लेकर जन जागरूकता अभियान पर निकले रामगंगा सेवा समिति के सात सदस्यीय दल ने विभिन्न ब्लॉकों का भ्रमण करने के बाद रामगंगा के उद्गम स्थल गैरसैंण में यात्रा का समापन किया। इस मौके पर सेवा समिति ने रामगंगा का अस्तित्व बचाने के लिए कई उपाय सुझाए साथ ही राज्य का अस्तित्व बचाने के लिए गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग भी की है।
दल के सदस्यों का कहना है कि एक ओर सभी लोगों को मिलकर रामगंगा का अस्तित्व बचाना है तो दूसरी ओर राज्य के विकास और पर्वतीय क्षेत्रों में बढ़ते पलायन को रोकने के लिए गैरसैंण में स्थायी राजधानी बनाने की दिशा में बड़ा जागरूकता अभियायान चलाना होगा।
रामगंगा बचाओ अभियान दल में संयोजक एलडी मठपाल, डा. कुलदीप सिंह बिष्ट, अमर सिंह रावत, बालादत्त तिवारी, बीरेंद्र बिष्ट, ललित टढिय़ाल, मनोहर तिवारी आदि शामिल थे।