अल्मोड़ा। कमलदीप हिमाल सांस्कृतिक सामाजिक संस्था की ओर से जीजीआईसी अल्मोड़ा में आयोजित शीत कालीन बालरंग कार्यशाला में बच्चों ने दिशा गीत और अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने जीजीआईसी से नगर में रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान व्यवसायियों को 65 कूड़ेदान वितरित किए गए।
जीजीआईसी में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम रजा अब्बास ने बच्चों के लिए इस तरह की कार्यशाला को लाभदायक बताया। अध्यक्षता करते हुए पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि आज के बच्चे ही देश के भावी कर्णधार हैं। बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ ही अच्छे संस्कार भी देने होंगे तभी वह आगे चलकर अच्छे नागरिक बनेंगे। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, सीएल वर्मा, सभासद हेम तिवारी, अमित जोशी, मनोज बिष्ट आदि ने विचार रखे। संचालन संस्था के कमल कांडपाल ने किया। इस अवसर पर दीप तिवारी, हिमानी जोशी, धीरज रावत, दानिश अली, उमाशंकर मैडी, चंद्रशेखर आर्या, रमेश लाल, हिमांशु, मोहित पांडे, अनुभव मिश्रा, निधि अग्रवाल, विधि अग्रवाल, रूचि मर्तोलिया, नितिन रावत, कंचन रानी, संतोष मेहरा, शुभम कुमार, दीपक तिवारी, उमेश कुमार, पंकज कुमार, राजू जोशी, भरत पांडे, मनमोहन चौधरी मौजूद थे।