फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश अध्यक्ष और दीप जिला सचिव बने

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ की जिला कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हो गए हैं। नई कार्यकारिणी में सुरेश बिष्ट जिलाध्यक्ष और दीप तिवारी जिला सचिव चुने गए। इस दौरान 11 तहसीलों के राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन

जिला कार्यालय सभागार में संपन्न हुए चुनाव में सुरेश बिष्ट जिलाध्यक्ष, दीप तिवारी सचिव, गोपाल राम जिला उपाध्यक्ष, हेम पांडे कनिष्ठ उपाध्यक्ष, बलवंत देवली कोषाध्यक्ष, नवीन चंद्र सह-सचिव, दरबान सिंह अधिकारी संगठन मंत्री चुने गए। इसके अलावा गिरीश चंद्र जोशी प्रचार मंत्री, कौशल चौहान संप्रेक्षक, ईशा नवाब प्रचार मंत्री द्वितीय चुने गए। चयनित कार्यकारिणी ने सदस्यों को एसीपी का लाभ समय पर नहीं दिए जाने पर असंतोष जताया। इस अवसर पर कमाल अशरफ, भुवन तिवारी, आशुतोष लोहनी, जगदीश नेगी, विपिन मठपाल, विनीता मेर, पूनम राज, रवि मोहन, नवीन सनवाल, जगदीश प्रसाद, शेखर कांडपाल आदि मौजूद थे। संचालन राजेंद्र गिरि गोस्वामी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें