फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक चौहान ने बालेश्वर वार्ड में जनसमस्याएं सुनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के बालेश्वर वार्ड स्थित रामलीला मैदान ढूंगाधारा में हुए एक कार्यक्रम में विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने बालेश्वर वार्ड के लोगों की समस्याएं सुनीं और कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने वार्ड में विकास कार्यो के लिए विधायक निधि से पांच लाख देने की घोषणा की।
विज्ञापन


बालेश्वर वार्ड के लोगों ने नाले, रास्तों, विद्युत, पेयजल आदि से संबंधित समस्याएं विधानसभा उपाध्यक्ष के समक्ष रखीं। वार्ड की पूर्व सभासद और महिला आयोग सदस्य दया जोशी ने ढूंगाधारा मोहल्ले की तमाम समस्याओं को लेकर चौहान को ज्ञापन सौंपा और समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का अनुरोध किया। बतौर मुख्य अतिथि चौहान ने कहा कि जन समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। उन्होंने वार्ड में विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।

अध्यक्षता दीवान बिष्ट ने और संचालन देवाशीष नेगी ने किया। इस मौके पर अधिवक्ता दीवान सिंह बिष्ट, रमेश चंद्र पंत, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, पूर्व सभासद दया जोशी ने विचार रखे। कार्यक्रम में सभासद जगमोहन बिष्ट, श्याम पांडे, भोपाल सिंह नेगी, रमेश चंद्र जोशी, शेर सिंह भंडारी, रणजीत सिंह भंडारी, कुंदन चम्याल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें