फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे में कैसे होगा जिले के ग्राम पंचायतों के विकास का सपना सच

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीपीडीओ) के 64 पद काफी लंबे वक्त से रिक्त हैं। हालत यह है कि एक वीडीओ के पास औसतन 20 से अधिक ग्राम पंचायतों का कार्यभार हैं। इस कारण जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने, रजिस्ट्रेशन, परिवार रजिस्ट्रर की नकल जारी करने आदि कार्य नहीं हो रहे हैं। इससे जनता को भारी परेशानी हो रही है। प्रदेश सरकार गांवों के विकास की बात करती है लेकिन वीपीडीओ के बगैर गांवों के विकास की बात करना बेमानी ही होगी।
विज्ञापन


जिले के हवालबाग विकासखंड में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीडीओ) के स्वीकृत 20 पदों के सापेक्ष पांच, ताकुला ब्लॉक में 14 में से छह, भैंसियाछाना में आठ में से तीन, धौलादेवी में 16 में से आठ, लमगड़ा में 20 में से छह, ताड़ीखेत में 21 में से सात, द्वाराहाट में 22 में से 10, चौखुटिया में 12 में से तीन, भिकियासैंण में 16 में से सात, स्याल्दे में 11 में से दो, सल्ट में 18 में से सात पद रिक्त हैं।

इस स्थिति में एक ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को अकेले ही 20 से अधिक ग्राम पंचायतों का काम देखना होता है। जिससे ग्राम पंचायतों के कार्य संचालन में भारी दिक्कत हो रही है। ग्राम पंचायत में बैठक कराना, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने, रजिस्ट्रेशन करने, परिवार रजिस्टर की नकल जारी करने, विकास कार्यों की योजनाओं का क्रियान्वयन, राष्ट्रीय कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करने आदि कार्य ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के हवाले रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें