चौखुटिया (अल्मोड़ा)। दो सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत तड़ागताल अंतर्गत भैसिंयागाड़ (तड़ागताल) के ग्रामीणों का अनशन बारहवें दिन भी जारी रहा। बारहवें दिन रूद्र सिंह, रणजीत सिंह, राधा देवी और हंसी देवी सहित चार लोग क्रमिक अनशन पर बैठे। अनशनकारियों के समर्थन में दर्जनभर ग्रामीण धरने पर बैठे। आंदोलनकारियों ने मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही है।
ग्रामीणों की मांगों में राजस्व गांव तड़ागताल (भैंसियागाड़) को नौगांव बेड़िया से हटाकर ग्राम पंचायत ढनाण मे शामिल करने और तड़ागताल सड़क के जाबर से भैंसियागाड़ के लिए ढाई किलोमीटर सड़क बनाना शामिल है।