जैंती (अल्मोड़ा)। पंचायत प्रतिनिधियों की जैंती में हुई बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ खनन माफिया द्वारा ईमानदार पुलिस अधिकारी जैंती पुलिस चौकी प्रभारी का स्थानांतरण करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जैंती पुलिस चौकी प्रभारी का स्थानांतरण किया गया तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
उन्होंने कहा कि जब से जैंती पुलिस चौकी में एसआई श्वेता नेगी ने प्रभारी का चार्ज संभाला है क्षेत्र के कानून व्यवस्था में सुधार आया है। लोग अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी द्वारा अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। खनन माफिया के अवैध धंधों पर अंकुश लगाया जा रहा है। इस कारण अराजक तत्व और खनन माफिया बौखला गए हैं।
खनन माफिया जैंती पुलिस चौकी प्रभारी का स्थानांतरण अन्यत्र करने के प्रयास में लगे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जैंती पुलिस चौकी प्रभारी का स्थानांतरण किया गया तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष धना धौनी, सिलपड़ के प्रधान कुंदन सिंह बिष्ट, खडिया के प्रधान कुंदन सिंह नगरकोटी, क्षेत्र पंचायत सदस्य बची सिंह, पुभाऊं के प्रधान माधव शर्मा, विमला देवी, गंगा भट्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम नारायण पांडे, बची सिंह, दीवान सिंह, मोहन सिंह, त्रिलोक सिंह नेगी आदि मौजूद थे।