फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में संचालित होगी मोबाइल एग्रो क्लीनिक वैन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। काश्तकारों को कृषि संबंधी समस्याओं को लेकर अब विशेषज्ञों के पास आने की जरूरत नहीं होगी। जिले में मोबाइल एग्रो क्लीनिक वैन के माध्यम से कृषकों को उनके घर पर ही कृषि, उद्यान, रेशम, आजीविका परियोजना से संबंधित सुविधाएं मिलेंगी। कृषि विभाग की अगस्त के अंत तक मोबाइल एग्रो क्लीनिक वैन को संचालित करने की योजना है। मोबाइल एग्रो क्लीनिक वैन संचालित करने वाला अल्मोड़ा प्रदेश का पहला जिला होगा।
विज्ञापन


कृषकों को खेती, उद्यान आदि से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए ब्लॉक अथवा जिला स्तर पर विशेषज्ञों से संपर्क करना पड़ता है। जिससे उन्हें दिक्कतें भी होती हैं। अब कृषि विभाग ने घर पर ही किसानों की समस्याओं का समाधान करने, विभागीय योजनाओं की जानकारी देने और आय संवर्धन की योजना बनाई है। जिसे कृषि विभाग जिले में मोबाइल एग्री क्लीनिक वैन के माध्यम से धरातल पर उतारेगा।

काश्तकारों को उन्नत खेती की जानकारी देने के साथ ही बीज, रसायन आदि भी उपलब्ध कराए जाएंगे। कृषि निवेशों का विक्रय भी किया जाएगा। मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि मोबाइल वैन अगस्त आखिरी अथवा सितंबर प्रथम सप्ताह से संचालित की जाएगी। मोबाइल वैन का रूट निश्चित किया जाएगा। जिसमें कृषि और अन्य विभागों के विशेषज्ञ और कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें