फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 तक मेडिकल कालेज के मुख्य भवन को चिकित्सा विभाग को देदें

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मेडिकल कालेज के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। शिविर कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने निर्माणदायी संस्था यूपी राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों को 15 अगस्त तक मेडिकल कालेज के मुख्य भवन को चिकित्सा विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही एमसीआई की टीम मेडिकल कालेज के निरीक्षण को आएगी और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या काम में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह 15 अगस्त को खुद मेडिकल कालेज का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने एमसीआई के पहले निरीक्षण के दौरान प्राथमिकता के आधार पर कार्य को गति देने को कहा। यह भी बताया कि प्रत्येक सप्ताह निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी।

उन्होंने जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को मेडिकल कालेज की वेबसाइड बनाने का काम शुरू करने, बेस चिकित्सा अधीक्षक को अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिक्स से इस आशय का विकल्प लेने को कहा कि वे स्वेच्छा से चिकित्सा शिक्षा विभाग में जाना चाहते हैं अथवा नहीं ताकि उसी अनुरूप शेष पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सके।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. रामगोपाल नौटियाल समेत चिकित्सा विभाग और निर्माण निगम के अधिकारियों से समन्वय बनाकर काम करने को कहा। बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सविता ह्यांकी, पीएमएस डॉ. टीडी रखोलिया, निर्माण निगम के एनसी लोहनी, साकेत अहमद, जग जीवन बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें