अल्मोड़ा। राजकीय वाहन चालक महासंघ के प्रांतीय पदाधिकारियों की शासन से हुई सकारात्मक वार्ता के बाद मंगलवार से प्रस्तावित चक्काजाम डेढ़ माह के लिए स्थगित कर दिया है। मंगलवार से वाहन चालक काम पर लौट आए हैं।
संघ के जिला महामंत्री मोहन आर्या ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों की देहरादून में शासन से वार्ता सकारात्मक होने पर संगठन से मंगलवार से आहूत आंदोलन डेढ़ माह के लिए स्थगित कर दिया है और सभी राजकीय वाहन चालक काम पर लौट आए हैं।