फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों और वालीबाल प्रतियोगिता के साथ चौकोट महोत्सव का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैण (अल्मोड़ा)। स्याल्दे में आयोजित चौकोट महोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकर्मों और वॉलीबॉल प्रतियोगिता के साथ सम्पन्न हो गया है।
विज्ञापन


छियाणी मैदान में महोत्सव के समापन अवसर पर उत्तराखंड सांस्कृतिक अकादमी हरिद्वार के सदस्यों ने नाटक और अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महोत्सव में वॉलीबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में मोहित क्लब स्याल्दे का मुकाबला गढ़सारी की टीम के बीच हुआ। जिसमें मोहित क्लब स्याल्दे ने 25-22, 25-20, 24-26, 25-18 ने जीत हासिल की। बालिका वर्ग में नैल की टीम का मुकाबला स्याल्दे बी के साथ हुआ। जिसमें नैल की टीम ने 25-22,25-18, 25-20 से जीत हासिल की।
विज्ञापन


चौकोट महोत्सव समिति के अध्यक्ष हृदेश मेहरा ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर उत्तराखंड सांस्कृतिक अकादमी हरिद्वार के निदेशक डॉ. अजीत पवार, सह निदेशक दिनेश भट्ट, सचिव गिरधर सिंह भाकुनी, व्यापार संघ स्याल्दे के अध्यक्ष दर्शन जोशी, प्रेम गिरी गोस्वामी, कुंदल लाल, गौरीशंकर, राकेश विष्ट, देव सिंह नेगी, कपाल दत्त, रणजीत मेहरा, मंजू देवी, आशा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें