फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंच-नीच का भेद भुलाकर दुनिया को एक सूत्र में पिरोएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। संत निरंकारी मिशन के मार्गदर्शक रहे बाबा हरदेव सिंह महाराज के जन्मदिन के अवसर पर हुए सत्संग में वक्ताओं ने कहा कि ऊंच-नीच का भेदभाव भुलाकर दुनिया को एक सूत्र में पिरोया जा सकता है। इधर संत निरंकारी मिशन चेरिटेबल फाउंडेशन के आह्वान पर स्वयं सेवकों ने जिला अस्पताल में स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन


सत्संग में ज्ञान प्रचारक नीलू चावला ने कहा कि समाज में समानता के भाव से मनुष्य का कल्याण संभव है। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी 1954 को जन्मे बाबा हरदेव सिंह ने 1980 से लेकर 13 मई 2016 तक संत निरंकारी मिशन का कुशल मार्गदर्शन किया।

इधर स्वयं सेवकों ने शनिवार को फाउंडेशन के सचिव सीएल गुलाटी के निर्देश पर जिला अस्पताल के वार्डों और अस्पताल परिसर में सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रमों में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, संयोजक केएस रैकुनी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, राम प्रकाश निरंकारी, माया गुरुंग, रजनी श्रीवास्तव, बालकृष्ण, ममता बजेठा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें