फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य बोर्ड परीक्षा की तैयारियां समय से पूरी करें

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शिक्षा विभाग हाइस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। परीक्षा की तैयारियों को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने जिले के प्रधानाचार्यों की बैठक ली।
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानाचार्यों को परीक्षा की तैयारियां समय से पूरी कर लेने के निर्देश दिए।
आर्य कन्या इंटर कालेज में हुई बैठक में सीईओ ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर शासन से मिले निर्देशों की जानकारी दी। बताया कि जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 141 केंद्र बनाए गए हैं। बैठक में शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने को लेकर भी चर्चा की गई।

जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) एचबी चंद ने कहा कि शिक्षकों की उनके विद्यालय से करीब आठ किमी परिधि में ड्यूटी लगे। अति आवश्यक होने पर ही इससे अधिक दूरी पर ड्यूटी लगेगी।
विज्ञापन


बैठक में विद्यालयों के लिए खरीदी जाने वाली सामग्री और अभिलेखों के रखरखाव के बारे में भी बताया गया। अवकाशों को लेकर भी चर्चा की गई और अधिकारियों ने आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में सभी विकासखंडों के खंड शिक्षा अधिकारी, उप शिक्षा अधिकारियों के अलावा विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें