फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोत्सव के चौथे दिन भी रंगारंग कार्यक्रम

Wed, 14 Feb 2018 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
महोत्सव में कार्यक्रम पेश करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 मोहन उप्रेती लोक संस्कृति कला एवं विज्ञान शोध समिति की ओर से रचना दिवस महोत्सव के चौथे दिन भी रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए।धारानौला रामलीला मैदान में गत रात कार्यक्रम की शुरुआत मांगलिक गीत से हुई। इसके बाद सांझ पड़ी गीत पर कलाकारों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने तेरी केमू ये गाड़ी, कां छू तेरी जलेबी को डाबा, रुम झूमा जोग्याड़ा, तिलौ धारा बौला आदि गीत पेश किए। गढ़वाल की लोक गाथा रामी बौराणी का भी मंचन हुआ। गीत एवं नाट्य प्रभाग के कलाकारों और छोलिया नृतक दल ने भी कार्यक्रम पेश किए।

विज्ञापन


इससे पहले पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने चौथे दिन के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। उन्होंने स्व. मोहन उप्रेती को एक सच्चा कला साधक बताते हुए उनके द्वारा लोक संस्कृति के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद किया। नृत्यांगना डॉ. दीपा जोशी ने भी विचार रखे। संचालन समिति के अध्यक्ष हेमंत जोशी और मीना पांडे ने किया। इस अवसर पर नमित जोशी, कैलाश पांडे, महेंद्र मुसौलोनी, देवेंद्र खाती, संदीप सूठा, गिरीश बिष्ट, नवल वर्मा, उमा शंकर आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें