फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक के सीएम का बयान जवानों का अपमान, माफी मांगें

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पूर्व सैनिक लीग की कचहरी बाजार स्थित स्व. जनरल बीसी जोशी सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने कनार्टक के मुख्यमंत्री कुमार स्वामी द्वारा सेना के जवानों पर की गई टिप्पणी की निंदा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री का ‘सेना में वो लड़के जाते हैं जो भूखे मरते हैं, जिनको खाने को रोटी नहीं मिलती’ बयान जवानों का अपमान है। इसके लिए उन्हें देश के जवानों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों से सेवारत सैनिकों का मनोबल गिरता है।

अध्यक्षता लीग के अध्यक्ष कैप्टन दीपक कुमार टम्टा ने और संचालन सचिव नायब सूबेदार सुरेंद्र लाल टम्टा ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष महिपाल सिंह मेहता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, जीवन नाथ वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष वर्मा, हरीश चंद्र साह, सुधीर जोशी, महेंद्र सिंह बिष्ट, जीएन जोशी, शरद कुमार, नंदन सिंह कनवाल, जेएस बिष्ट, पूरन सिंह ऐरी, नंदन लाल साह, राजेंद्र सिंह शाही, उमेद सिंह, चंद्र प्रकाश टम्टा, इंद्र सिंह बिष्ट, मोहन अल्मियां, मोहन चंद्र जोशी, पीसी तिवाड़ी, एनसी जोशी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें