फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी कुनेलाखेत में छात्राओं के साथ कथित छेड़छाड़ के मामले ने पकड़ा तूल...

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत ब्लॉक के सुदूरवर्ती जीआईसी कुनेलाखेत में शिक्षक द्वारा छात्राओं के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला तूल पकड़ने लगा है। अभिभावकों ने प्रधानाचार्य से लिखित शिकायत कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। प्रधानाचार्य ने संबंधित शिक्षक से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। विद्यालय में इस तरह की घटना से अभिभावकों में भारी आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन


बता दें कि गत दिनों विद्यालय की छात्राओं ने एक अध्यापक पर अश्लील हरकत करने और छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया था। शिक्षक की हरकतों से नाराज छात्राओं ने जब यह बात अभिभावकों को बताई तो अभिभावक आक्रोशित हो गए। प्रधानाचार्य से आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटना के बावजूद शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है। प्रधानाचार्य पूर्ण चंद्र शुक्ल ने बताया कि आरोपी शिक्षक से लिखित में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें