फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया ज्ञानोदय का वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुंगरा (भनोली) का वार्षिकोत्सव धूमधाम सेमनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दीं। सालभर की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को सम्मनित किया गया।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, नाटक आदि पेश किए। साथ ही कुमाऊंनी, हिंदी और अंग्रेजी में प्रेरणादायी नाटक प्रस्तुत किए। समारोह में शैक्षिक और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया। छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षाफल भी बांटा। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा ने विद्यार्थियों से मेहनत से अध्ययन कर अभिभावकों के सपनों को साकार करने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्रबंधक शांति बिष्ट ने दस सोलर लालटेन और सीएससी के स्वामी खीम सिंह बिष्ट ने डायरियां प्रदान कीं। विद्यालय के संस्थापक जवाहर सिंह बिष्ट ने प्रगति आख्या पेश की। अभिभावकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सहयोग की अपील की।
विज्ञापन


संचालन प्रधानाचार्य प्रकाश नाथ गोस्वामी ने किया। कार्यक्रम में गिरीश चंद्र पालीवाल, गणेश बिष्ट, ललित फर्त्याल, सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह बिष्ट, बसंत बल्लभ कांडपाल, शंकर सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह चौहान आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम में चंद्रमणि, चंदन नेगी, ममता मेहता, रेखा बिष्ट, ईश्वर टम्टा, मधु बिष्ट, तनुजा बिष्ट, कविता बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें