फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वाराहाट में गौशाला तोड़कर तेंदुए ने दुधारु गाय को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत/द्वाराहाट। रानीखेत और द्वाराहाट क्षेत्र में तेंदुए ने आतंक मचाया हुआ है। रानीखेत तहसील के सुदूरवर्ती गांवों में तेंदुआ आए दिन मवेशियों का शिकार बना रहा है। बेढुली में गोशाला तोड़कर तेंदुए ने दुधारू गाय को मार डाला। तेंदुए की दहशत से रानीखेत और द्वाराहाट क्षेत्र के लोगों की नींद उड़ी हुई है।
विज्ञापन


द्वाराहाट ब्लॉक के बेढुली ग्राम पंचायत में तेंदुए ने ग्रामीण नंदन सिंह के गोशाले के दरवाजे तोड़कर अंदर बंधी दुधारू गाय को उसने निवाला बना लिया। कुछ समय पूर्व ही इस गाय की बछिया को भी उसने मार डाला था। एक पखवाड़े के भीतर तेंदुए ने बनोली में त्रिलोक सिंह, लाल सिंह की बकरी, आनंद सिंह की गाय, नंदन सिंह की बछिया, प्रेम सिंह की गाय को गोशाला में घुस कर मार डाला।

बेढुली के प्रधान महेश पंत सहित ग्रामीणों ने तत्काल पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। वन विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। प्रधान ने कहा कि 2014 से अब तक मारे गए मवेशियों का मुआवजा भी अभी तक नहीं मिल पाया है। इधर रानीखेत तहसील के तिमिला डिग्गी, ताड़ीखेत ब्लाक के पथुली सहित तमाम इलाकों में तेंदुए ने खासा आतंक मचाया हुआ है। चिलियानौला में भी तेंदुए की दहशत फैली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें