फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर किया कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पालिका ने ठोस कचरा प्रबंधन के लिए जीरो वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी से करार कर लिया है। यह कंपनी डंपिंग जोन में गीले और ठोस कूड़े को अलग-अलग करेगी। इसके बाद ठोस कूड़े को कांपेक्ट किया जाएगा और गीले कूड़े से जैविक खाद बनाई जाएगी। इसी के साथ शहर से निकलने वाले कूड़े को छांटने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


पालिका इस समय शहर से करीब पांच किमी दूर पिथौरागढ़ मार्ग के किनारे बनाए गए जोन में कूड़ा डंप कर रही है। शहर से प्रतिदिन करीब सात से आठ टन कूड़ा निकलता है। डंपिंग जोन में डाले जाने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए अब तक कोई व्यवस्था नहीं थी।

अब ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए पालिका ने जीरो वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी से करार किया है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने बताया कि डंपिंग जोन में बिजली पहुंचा दी गई है और सड़क बना दी गई है। अब यहां प्लेटफार्म तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन



कंपनी अब डंपिंग जोन में ठोस कूड़े में प्लास्टिक, टिन, गत्ते, कांच समेत अन्य ठोस वस्तुओं को अलग करेगी। इसके बाद कांपेक्टर मशीन में इस कूड़े को कांपेक्ट किया जाएगा और इसके बाद उसकी बिक्री की जाएगी। गीले कूड़े से जैविक खाद बनाई जाएगी। इससे पालिका को आय भी होगी। निर्धारित स्थान पर चहारदीवारी भी की जाएगी। पूरी योजना में पच्चीस लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें