फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन विसंगति समेत अन्य मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मसिस्टों का विरोध जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। वेतन विसंगति दूर करने समेत पूर्व में लिए गए निर्णयों पर शासनादेश जारी न होने से नाराज फार्मासिस्टों का विरोध जारी है। बृहस्पतिवार को भी फार्मासिस्ट ड्यूटी पर रहे लेकिन इस दौरान बांह में काला फीता बांधकर विरोध भी जताया। संवर्ग पुर्नगठन, रोगी केयर भत्ता, धुलाई और पोस्टमार्टम भत्ते आदि में व्याप्त विसंगतियों को दूर कर संशोधित शासनादेश जल्द जारी करने की मांग करते हुए फार्मसिस्टों ने 17 से 20 दिसंबर तक विधायकों और मंत्रियों से संपर्क कर मुख्यमंत्री को पत्र भेजने की बात कही।
विज्ञापन



डिप्लोमा फार्मसिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डीपी जोशी ने बताया कि फार्मसिस्ट अपनी मांग पर अडिग हैं। फिलहाल ड्यूटी देने के दौरान फार्मासिस्ट काला फीता बांधकर विरोध जता रहे हैं। अगर सरकार ने उनकी मांगों को जल्द नहीं माना तो क्रमवार आंदोलन के बाद प्रदेश के सभी डिप्लोमा फार्मसिस्ट नौ जनवरी से प्रदेश व्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इधर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के आह्वान पर जिला, महिला और बेस अस्पताल समेत सभी सीएचसी, पीएचसी केंद्रों में तैनात फार्मासिस्टों ने बृहस्पतिवार को भी काला फीता बांधकर विरोध जताया।

विरोध जताने वालों में जीडी जोशी, पीसी पांडे, डीपी जोशी, रजनीश जोशी, अशोक पांडे, जेपीएस मनराल, बीडी साह, एमएस किरौला, डीएन जोशी, राखी राणा, सुमन चम्याल, तारा सिंह, बीसी वर्मा, केसी थापा, जीसी पुजारी, जीजी गोस्वामी, एनएस चौहान, वीपी पांडे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें