फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुअर ने युवक की पीठ और पैर फाड़ डाले 

Thu, 13 Dec 2018 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भतरौंजखान (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
सुअर के हमले में अस्पताल में भर्ती युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भतरौंजखान के निकट च्यूनी गांव में सुअर ने एक युवक पर जानलेवा हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। सुअर ने युवक की पीठ और पैर को फाड़ डाला। घावों को बंद करने के लिए करीब 100 से अधिक टांके लगाने पड़े। गंभीर हालत को देखते हुए युवक को रानीखेत रेफर कर दिया गया है।  
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार च्यूनी गांव निवासी प्रमोद पपने (27) पुत्र नंदा बल्लभ पपने  गांव की पेयजल लाइन में पानी खोलने का कार्य करता है। प्रमोद बृहस्पतिवार सुबह करीब 7.30 बजे पानी खोलने घर से निकला। इसी बीच रास्ते में उसका सामना जंगली सुअर से हो गया। इससे पहले कि प्रमोद कहीं भागता सुअर ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग वहां पहुंचे। लोगों को आता देखकर सुअर भाग गया। जिससे प्रमोद की जान बच गई। सुअर ने प्रमोद की पीठ और पैरों को फाड़ दिया। ग्रामीण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भतरौंजखान लाए जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों ने बताया कि घावों पर करीब 100 से अधिक टांके लगाने पड़े। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रानीखेत के लिए रेफर कर दिया। इधर बाद में वन कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रमोद पपने को पांच हजार रुपये की सहायता उपलब्ध कराई। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में जंगली सुअरों का काफी समय से आतंक चल रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें