फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता मिलन कार्यक्रम में दर्ज हुई 11 शिकायतें

विज्ञापन
जनता मिलन कार्यक्रम में समस्याएं सुनते सीडीओ मनुज गोयल। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न समस्याओं को लेकर कुल 11 शिकायतें दर्ज हुईं। जिसमें से कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों के सप्ताहभर में निस्तारण के निर्देश सीडीओ मनुज गोयल ने संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

ग्राम गुमेड़ी के सामाजिक कार्यकर्ता नरेश चंद्र ने गोलूछीना-श्रीखेत-मल्यालगांव सड़क से ग्राम गुमेड़ी को भी जोड़ने, ग्राम प्रधान घनेली रेखा आर्या और ग्रामीणों ने अल्मोड़ा पेयजल योजना से ग्राम पंचायत घनेली को भी आपूर्ति करने, चौमू के ग्रामीणों ने लोधिया-चौमू क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग को ठीक कराए जाने की मांग की।
विनय किरौला और विवेकानंदपुरी के लोगों ने तलाबाड़ी में पेयजल की आपूर्ति करने, सरपंच कनेली शेखर चंद्र उपाध्याय ने एससीपी के तहत संपर्क मार्ग की मरम्मत करने, जिला पंचायत सदस्य नौगांव शिवराज सिंह बनौला ने ग्राम मैचून के राजकीय प्राथमिक विद्यालय तोली में शिक्षक की नियुक्ति करने की समस्या रखी।
विज्ञापन

जिस पर मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सप्ताहभर में निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसकी सूचना शिकायकर्ता और जिला प्रशासन को भी उपलब्ध कराएं।
उन्होंने अधिकारियों को सीएम हेल्प लाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी तय समय में करने के निर्देश दिए और कहा कि शासन द्वारा भी समय-समय पर समीक्षा की जा रही है। इस अवसर उपजिलाधिकारी मोनिका, डीडीओ केके पंत, सीएमओ डॉ. विनीता शाह, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, जिला पर्यटन विकासअधिकारी राहुल चैबे, अधिशासी अभियन्ता विद्युत डीडीएस पांगती, प्रशासनिक अधिकारी भीम सिंह मेर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें