फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 सेवा नहीं मिली, नवजात की जान सांसत में पड़ी

विज्ञापन
बेस अस्पताल में नवजात के साथ डॉ. बीबी जोशी और साथ में बच्चों के डाक्टर। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में 108 सेवा का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। बीते दिन धौलादेवी ब्लॉक के गांव की एक गर्भवती महिला के नवजात की जान 108 नहीं मिलने से मुश्किल में पड़ गए। 108 ने सेवा देने से इंकार कर दिया तो सीएससी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने नवजात की जान बचाने के लिए उसे रात के एक बजे अपने वाहन में अल्मोड़ा अस्पताल पहुंचाया और नवजात की अपने सामने जांच भी करवाई। यह भी दुर्भाग्य है कि जिले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बच्चों के डॉक्टर ही नहीं हैं।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम धौलादेवी ब्लॉक के नैनोली गांव निवासी 26 वर्षीय ममता देवी पत्नी मोहन चंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित प्रसव हुआ। प्रसव के बाद नवजात को शारीरिक दिक्कत पैदा हो गई। बच्चे के मुंह से लगातार झाग आने लगा और वह दूध भी नहीं पी सका। अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी बीबी जोशी ने नवजात की हालत को देखते हुए 108 को कॉल किया, लेकिन 108 से जवाब आया कि एंबुलेंस सेवा पिथौरागढ़ से आ रहे एक मरीज को हल्द्वानी ले जा रही है इसलिए सेवा नहीं दे सकते। इधर नवजात की हालत खराब होने लगी तो प्रभारी चिकित्साधिकारी जोशी ने नवजात की जान बचाने के लिए अपना वाहन निकाला और ढाई घंटे का सफर तय करते हुए नवजात और उसकी मां को रात 12.30 बजे बेस अस्पताल पहुंचाया। बेस अस्पताल में बच्चों के डॉ. ने नवजात को देखा और फिर उसे समुचित उपचार दिया। बृहस्पतिवार सुबह उसकी हालत में काफी सुधार आया। डॉ. जोशी अस्पताल में रात देर रात तक जमे रहे और जब नवजात की हालत में सुधार होने लगा तो सुबह तीन बजे धौलादेवी को लौट गए। इधर डॉ. जोशी के इस जज्बे को देख बेस अस्पताल के चिकित्सक समेत धौलादेवी क्षेत्र के लोग भी अभिभूत हो गए।
कोट-
108 वाहन सेवा पिथौरागढ़ से आ रहे एक गंभीर रोगी को हल्द्वानी ले जाने के लिए तैनात थी। नवजात को अल्मोड़ा अस्पताल पहुंचाने के लिए अल्मोड़ा से एंबुलेंस को लाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन ढाई घंटे का सफर और नवजात की हालत को देखते हुए फिर डॉ. जोशी स्वयं अपने वाहन में नवजात को अस्पताल ले गए। कमल शर्मा, जिला प्रभारी 108 सेवा, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें