फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभा बनी आंगनबाड़ी महासंघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ के उदयपुर में हुए आठवें अधिवेशन में भाग लेकर उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का शिष्टमंडल लौट आया है। अधिवेशन में हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव में उत्तराखंड की प्रभा फर्त्याल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुनी गईं।
विज्ञापन


संगठन की जिला मंत्री ममता बिष्ट ने बताया कि अधिवेशन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन की मजबूत पर जोर दिया गया। नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित की गई। जिसके लिए रीटा इक्का (छत्तीसगढ़) अध्यक्ष, प्रभा फर्त्याल (उत्तराखंड) उपाध्यक्ष, अंजलि पटेल (उड़ीसा) महामंत्री, प्रेमवती (दिल्ली) कोषाध्यक्ष, पुष्पा बिष्ट (उत्तराखंड) कार्यकारिणी सदस्य चुनी गईं।

उन्होंने बताया कि जल्द ही उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का अधिवेशन आयोजित होगा। अधिवेशन की तिथि और स्थान बाद में तय किया जाएगा। जल्द ही जिला स्तरीय अभ्यास वर्ग भी आयोजित किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें