फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसीमन के विरोध में धरना जारी, नारेबाजी कर विरोध जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के आसपास के गांवों को पालिका में शामिल करने के विरोध में गांव बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने 18वें दिन भी चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने परिसीमन को निरस्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में जन प्रतिनिधियों को सबक सिखाया जाएगा। पालिका क्षेत्र में शामिल होने पर उन पर आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा।

धरने पर मीरा देवी, प्रधान रंजना टम्टा, रिंकू आर्या, पार्वती देवी, गीता देवी, गीता बोरा, बचुली देवी, मुकेश दुर्गापाल, चंदन रावत, हर्ष कनवाल, शेर बहादुर, केपी जोशी, शमशेर जंग, अंबी राम, तारी राम, गोविंद सिंह बिष्ट, नरेंद्र प्रसाद, महेंद्र कुमार, मुकेश जोशी, प्रितेश पांडे, रोहित लोहनी, केएस लखचौरा, विष्णु सिंह बोरा, धन सिंह, भैरव जोशी, सचिन, सतीश जोशी, देवी लखचौरा, तारा खुल्बे, रवि नाथ गोस्वामी, राकेश लोहनी, गिरीश जोशी, संजय थापा, आनंद कनवाल, बचुली बनौला, महेश चंद्र, दीप सुंदर बिष्ट आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें