गरुड़ के तैलीहाट ग्राम पंचायत के प्रवेश द्वार पर लगा बोर्ड
- फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। ग्राम पंचायत तैलीहाट ने बैठक कर निर्णय लिया कि ग्राम पंचायत में बगैर पुलिस सत्यापन कोई बाहरी व्यक्ति प्रवेश करेगा तो पंचायत एक हजार का का जुर्माना लगाएगी।
ग्राम प्रधान पुष्पा देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि बाहरी लोग ब्लॉक के कई गांवों में फेरी लगा रहे है। ग्राम पंचायतों की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कहा कि बगैर सत्यापन प्रवेश करने पर उसके खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी भी दर्ज करायी जायेगी। बाहरी व्यक्ति गांव को जोड़ने वाले पैदल सीसी मार्ग में दोपहिया वाहन में कतई प्रवेश नहीं करेंगे। वहां पर मंगल दल अध्यक्ष ठाकुर मेहरा, दयाल काला, गणेश काला, महिला मंगल दल अध्यक्षा सावित्री देवी आदि थीं।