फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी नदी में 10.87 करोड़ से बनेगा इंटेकवैल

Wed, 01 Mar 2017 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोसी नदी में बैराज का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद अब इंटेकवैल का निर्माण होगा। प्रदेश सरकार ने कोसी नदी में इंटेकवैल स्थापित करने के लिए 10.87 करोड़ रुपए मंजूर कर दिए हैं। जल निगम निर्माण शाखा ने यह कार्य फरवरी 2018 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इंटेकवैल का निर्माण होने के बाद नगर को प्रतिदिन 18 एमएलडी पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी।            
विज्ञापन

कोसी नदी में बैराज का निर्माण कार्य पूरा हो गया है पर नगर को पानी की आपूर्ति करने वाली दो दशक से अधिक पुरानी पंपिंग योजना अब बूढ़ी हो चुकी है। नब्बे के दशक में स्थापित पंपिंग योजना शहर की जनता को पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं कर पा रही है। शहर को 14 एमएलडी पानी की जरूरत है, लेकिन पुराने पंपों के सहारे जल संस्थान शहर में मात्र आठ एमएलडी पानी की ही आपूर्ति कर पा रहा है जिससे लोगों को जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल रहा।            
सरकार ने कोसी नदी में बैराज के समीप इंटेकवैल स्थापित करने के लिए 10.87 लाख रुपए मंजूर किए हैं। 10 हजार की टोकन मनी जल निगम निर्माण शाखा को मिल चुकी है। विभाग ने पूर्व में निविदा करा ली हैं। जल निगम निर्माण शाखा के अधिशासी अभिंयता रामबाबू मौर्या ने बताया कि कोसी नदी में 16 मीटर व्यास और 14 मीटर ऊंचाई का इंटेकवैल बनेगा, जो कि नदी के भीतर चार मीटर गहराई तक स्थापित किया जाएगा। चुनाव आयोग से अनुमति मिलने के बाद ठेकेदार को इंटेकवैल का डिजाइन तैयार कर काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। कोसी नदी से मटेला ट्रीटमेंट प्लांट तक डेढ़-डेढ़ किमी लंबी 400 एमएम व्यास की दो पेयजल लाइनें भी बिछाई जाएंगी।            
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें