फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने 79 छात्र-छात्राओं को बुरी तरह पीटा

Thu, 10 Oct 2013 10:54 PM IST
अमर उजाला, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु को ज्ञान का बिंब माना है, लेकिन राजकीय इंटर कालेज ढेला में बृहस्पतिवार को कक्षा 10वीं के बच्चों के लिए एक शिक्षक ‘राक्षस’ बनकर क्लास में आया।
विज्ञापन


पढ़ाई के बीच कुछ छात्रों के आपस में बातचीत करने पर गुस्से से तमतमाए शिक्षक ने बच्चों को लात-घूसों से बुरी तरह पीट दिया। छात्र हों या छात्राएं किसी को नहीं बख्शा।

पढें, यहां 2014 का सबसे बड़ा सपना है 'सड़क' और 'मोबाइल'

पिटाई से तीन छात्राएं बेहोश
79 छात्रों को शिक्षक ने डंडे से मारा है। इस पिटाई से तीन छात्राएं बेहोश हो गईं और इनमें से एक का हाथ फ्रेक्चर हो गया। खंड शिक्षाधिकारी ने सीईओ को शिक्षक के तबादले की संस्तुति भेजी है।
विज्ञापन


इस घटना से अभिभावकों में जबरदस्त गुस्सा है। उनका कहना है कि जब शिक्षक ही राक्षस बन जाएगा तो सरकार को बच्चों की सुरक्षा की गारंटी तय करनी होगी। घटना के बाद स्कूल में अभिभावकों की भीड़ जुट गई।

पढें, नौ साल का विष्णु है अपने गिरोह का 'सरदार'

विद्यार्थियों को विज्ञान विषय पढ़ाता है
एसडीएम एसएस जंगपांगी ने स्कूल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। विद्यालय में कार्यरत अध्यापक आरयू यादव विद्यालय में कक्षा दस के विद्यार्थियों को विज्ञान विषय पढ़ाता है।

पढें, पूर्व क्रिकेटर ब्रेट ली बेचेंगे अल्मोड़ा के उत्पाद

बृहस्पतिवार सुबह जब कक्षा में शिक्षण कार्य चल रहा था तो छात्रों के बीच शोर होने लगा। इतनी सी बात पर यादव हिंसक हो गया। पिटाई से छात्रा पूजा आर्या, विद्या अधिकारी, विनीता सत्यवली बेहोश हो गई।

अध्यापक स्कूल में छिप गया
पूजा का हाथ फ्रेक्चर हुआ है। मेघा बिष्ट, ज्योति बिष्ट, रेनू आर्या, अजय रौतेला को भी इस पिटाई से चोटें आई हैं। आक्रोशित अभिभावकों ने स्कूल में धावा बोला तो अध्यापक स्कूल में छिप गया।
विज्ञापन


तस्वीरों में देखें...हॉट एंड सिजलिंगः फैशन की दुनिया में पहला कदम

मारपीट में जख्मी बच्चों को महिला समाख्या की सरस्वती और प्रेमा नेगी के नेतृत्व में इलाज के लिए संयुक्त अस्पताल लाया गया।

बीईओ एके वर्मा ने बताया कि शिक्षक का स्थानांतरण करने की संस्तुति करने के साथ ही घटना की जानकारी मुख्य शिक्षाधिकारी को दे दी गई है। आरोपी शिक्षक को विद्यालय से हटाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें