यूपी के अमरोहा से नैनीताल आई बारात की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। रविवार को विवाह के बाद बारातियों को लेकर लौट रहे कैंटर के खड्ड में पलट जाने से 15 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई।
11 बारातियों की सिर में चोट लगने से मौत
कालाढूंगी से करीब एक किलोमीटर पहले लाल मिट्टी के पास शाम करीब पौने पांच बजे यह हादसा हुआ। कैंटर सड़क से करीब 10 फीट नीचे गिरकर पलट गया। तीन बाराती कैंटर के नीचे दबकर मर गए, जबकि एक पैराफिट के नीचे दब गया। बाकी 11 बारातियों की छटकने और सिर में चोट लगने से मौत हुई है। भीषण हादसे में दो दर्जन बाराती घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर है। उन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में भर्ती कराया गया है।
पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी
भीषण हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य पूरा होने में करीब दो घंटे लग गए। कैंटर के नीचे दबे शवों को निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। क्रेन बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त कैंटर को पलटा गया और तभी दबी लाशें निकल सकीं। एसएसपी डा. सदानंद दाते ने बताया कि यूपी पुलिस के माध्यम से मृतकों और घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
एसएसपी के मुताबिक उत्तर प्रदेश जेपी नगर जिले में अमरोहा के मीरा सराय निवासी शकील के बेटे अजीम का निकाह नैनीताल के बारापत्थर निवासी अरमान शाह की बेटी रेशमा के साथ तय हुआ था। बारात आज सुबह नैनीताल पहुंची और सभी बाराती इसी कैंटर में सवार होकर पहुंचे थे। नैनीताल रजा क्लब में वैवाहिक समारोह के बाद अपराह्न तीन बजे बारात अमरोहा के लिए लौट रही थी। बारातियों से भरा कैंटर आगे चल रहा था, जबकि पीछे से दूल्हा-दुल्हन और कुछ अन्य दूसरी कार में थे।
कालाढूंगी हादसे के मृतक और घायल
कालाढूंगी हादसे के मृतक
1- हबीब पुत्र मौला
2- अनूप पुत्र हंसराज
3- जाकिर पुत्र तसलीम
4- तसलीम पुत्र मौका
5- गुलजार पुत्र रफी
6- कलवा पुत्र काले खां
7- आसिफ पुत्र नसीर
8- मुलजिम उर्फ कल्लन पुत्र मुस्तफा
9- मुस्ताक पुत्र जलील
10- मुस्तकीम पुत्र जलील
(सभी निवासी मीरा सराय, अमरोहा)
11- इमरान निवासी बुलंदशहर
12- हाजी दिल्ली वाले
13: अकरम पुत्र असगर अली निवासी मनकुंआ मुरादाबाद
14: अज्ञात
15: अज्ञात
घायलों की सूची
1. रामपाल (40) पुत्र गोविंद राम
2. रोहताश सिंह पुत्र नरेश चंद्र
3. जाकिर (37) पुत्र असमत उल्ला
4. मो. अरमान (13) पुत्र कल्लू
5. महबूब (10) पुत्र मुस्तफा
6. फुरकान (10) पुत्र तौफीक
7. नासिर हुसैन (31) पुत्र जलील शाह
8. मुस्तफा (35) पुत्र जलील अहमद
9. मासूम (33) पुत्र इरशाद
10. रियासत (25) पुत्र लियाकत
11. उमर अली पुत्र अजगर
12- हाफिज पुत्र मदान
13- अकरम पुत्र मो. अली
14- नूर हसन पुत्र रईस अहमद
15- फारुक पुत्र रईस अहमद
16- परम सिंह पुत्र कल्लू
17- संजय राम सैनी पुत्र हरिराम
18- नौशाद पुत्र नफीस
19- मो. कामिल
20- इकरार पुत्र मो. असलम
21- गुड्डू पुत्र असगर