कोट ब्लाक के भंडालू गांव में अज्ञात बीमारी की चपेट में आने से सात दिनों में तीन बुजुर्गों की मौत हो गई, जबकि कई लोग बीमार पड़े हुए हैं। इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने एक फार्मेसिस्ट को गांव में भेज दिया है। इसके साथ ही हरिद्वार, ऋषिकेश और रुद्रप्रयाग में डायरिया फैलने की पुष्टि भी की गई है।
कोट प्रखंड के पूर्व कनिष्ठ उप प्रमुख वीरेंद्र नयाल, भंडालू गांव निवासी लक्ष्मण सिंह आदि लोगों ने बताया कि गांव में दस दिनों से अज्ञात बीमारी फैली हुई है। इसके तहत लोगों को उल्टी-दस्त के साथ खूनी पेचिश हो रहे हैं और तेज बुखार आ रहा है।
उत्तराखंड आपदा की विशेष कवरेज
गांव निवासी मंगल सिंह, सुरीला देवी और माहेश्वरी देवी समेत कई बीमार पड़े हैं तो कुछ लोग उपचार के लिए बाहर भी गए हुए हैं।
बुजुर्ग लोगों की मौत हो गई
उन्होंने बताया कि बीमारी से सात दिनों में तीन बुजुर्ग लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि गांव में सात दिन पहले अज्ञात बीमारी से खुशाल सिंह (70 वर्षीय), 23 जून को दौलत सिंह (80 वर्षीय) और सोमवार को कुंती देवी (65 वर्षीय) की मौत हो गई।
फार्मेसिस्ट को भेजा रहा है
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से बीमार लोगों के उपचार के लिए गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की है। इधर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. केके सिंह ने बताया इस बारे में कोई सूचना नहीं थी। अब जानकारी मिलने पर बसंतपुर अस्पताल में तैनात फार्मेसिस्ट को भंडालू गांव में भेजा जा रहा है।