फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज करवाने आई थी, अस्पताल में गैंगरेप

Mon, 25 Mar 2013 12:14 PM IST
टांडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना के घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज कराने आई एक युवती से अस्पताल के ही दो कर्मचारियों ने अपने एक ऑटो चालक मित्र के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला उत्तरप्रदेश के फैजाबाद जनपद का है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीते दिनों जनपद के टांडा थाना क्षेत्र निवासीयुवक डुहियागांव के निकट 17 मार्च को हुई मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उस समय बाइक पर उसके साथ सवार एक महिला मित्र को भी चोट आई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची समाजवादी एंबुलेंस सेवा ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उसी दिन देर सायं इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

इसके बाद अस्पताल में तैनात दो कर्मचारियों स्वामीनाथ उर्फ शंभू व राकेश ने 28 वर्षीय युवती को इस मामले में फंस जाने का भय दिखाते हुए युवक के परिवारीजनों के आने से पूर्व ही चुपके से घर पहुंचा देने का भरोसा दिलाया। आरोपी एक परिचित ऑटो चालक ईदू के साथ युवती को उसके घर पहुंचाने के लिए ऑटो पर बैठाकर चल पड़े।
विज्ञापन


युवती के मुताबिक पुलिस लाइन के आगे जाने पर ऑटो रोककर नहर के निकट एक बाग में दोनों चिकित्सालय कर्मियों व ऑटो चालक ने धमकी देते हुए उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

इस बीच मृतक के परिवारीजनों ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि मृतक के पास 15 हजार से अधिक कैश था। जो गायब है। टांडा पुलिस ने इसकी जांच शुरू की और घायल युवक के साथ आई युवती पर अपनी पूछताछ केंद्रित कर दी। इस पर युवती ने पुलिस को अपने साथ हुए हादसे की जानकारी दी।

आवश्यक छानबीन के बाद पुलिस ने रविवार देर सायं जिला अस्पताल के दोनों संबंधित कर्मचारियों व ऑटो चालक को टांडा थाने में पूछताछ के लिए बुलाया। थाना प्रभारी ओमवीर सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। हिरासत में लिए गए जिला चिकित्सालय के दोनों कर्मचारियों में से राकेश ने अपने को अस्पताल का सफाई कर्मी तथा स्वामीनाथ ने सुरक्षा गार्ड बताया है। एसओ ने बताया कि तीनों आरोपी अकबरपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं।  उधर एसपी डीपी श्रीवास्तव ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला आते ही प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें