फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह करने वाले युवक को चाकुओं से गोदा

Thu, 28 Mar 2013 10:33 AM IST
बरेली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश के बरेली जनपद में मोहल्ला सिकलापुर में होली खेलने के बहाने आए चार युवकों ने एक विकलांग व्यक्ति को चाकुओं से गोदकर मार डाला। व्यक्ति का कसूर इतना था कि उसने हत्यारोपियों की बिरादरी की युवती से प्रेम विवाह किया था। हत्यारोपी पहले भी उस पर जानलेवा हमला कर चुके थे।
विज्ञापन


कोतवाली बारादरी के सिकलापुर निवासी 25 वर्षीय राजू यादव पुत्र बांके यादव का नगर निगम कार्यालय के पास पान-सिगरेट का खोखा है। राजू ने मोहल्ले की युवती रोजी कश्यप से तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था।

इस कारण रोजी के घरवाले उनसे नाराज थे। हालांकि, बाद में रोजी का अपने घर आना-जाना हो गया था। पुलिस के मुताबिक घरवालों ने तो राजू और रोजी को माफ कर दिया था लेकिन बिरादरी के ही युवक भूरा कश्यप, उसका भाई काले, लक्ष्मण कश्यप,अमर कश्यप बिरादरी के इस तथाकथित अपमान से जले-भुने बैठे थे।
विज्ञापन


बकौल रोजी, मंगलवार को वह अपनी दो साल की बेटी अंशिका के साथ घर पर थी। बाहर युवक होली खेल रहे थे। राजू भी होली देखने के लिए घर से बाहर निकल गए। इसी बीच नशे में धुत भूरा, काले, अमर और लक्ष्मण ने राजू पर चाकुओं से हमला कर दिया।

बड़े भाई बाबू यादव ने बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन्हें भी चाकू मार दिए। इसके बाद चारों आरोपी भाग निकले। घायल राजू को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली बारादरी प्रभारी जसवीर सिंह ने मृतक की पत्नी रोजी से मामले की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें