फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार एंटी रोमियो स्क्वाड का नाम बदलकर करेगी नारी सुरक्षा बल

Fri, 19 May 2017 04:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार ने एंटी रोमियो स्क्वाड का नाम बदलकर 'नारी सुरक्षा बल' करने का निर्णय लिया है। महिलाओं पर होने वाले यौन उत्पीडन पर शिकंजा कसने के लिए सरकार ने एंटी रोमियो दल का गठन किया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विधानसभा चुनावों में बहुमत हासिल करने के बाद जब राज्य में बीजेपी सरकार सत्ता में काबिज हुई तभी से सरकार ने अपने चुनावी वादों में एंटी रोमियो स्क्वाड के गठन का वादा पूरा कर सभी पुलिस थानों में एंटी स्क्वाड का गठन करवाया। बता दें कि सरकार के इस कदम का तो लोगों स्वागत किया पर एंटी रोमियो स्क्वाड नाम का जमकर विरोध किया। लोगों का तर्क था कि सरकार इसके जरिए रोमियो और जूलियट के नाम को बदनाम कर रही है। 

इसी मामले में मार्च में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी सरकार के एंटी रोमियो दल के गठन के फैसले को सही ठहराया था। इसके साथ ही हालांकि कोर्ट ने सरकार को चेताया था कि पुलिस को कानून के अंदर रहकर ही कार्य करना चाहिए। इसके बाद विपक्ष ने यूपी सरकार पर संविधान का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। विपक्षी दलों ने सरकार पर रोमियो और जूलियट के नाम को बदनाम करने का भी आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


मामले में स्थानीय बीजेपी नेता राजेंद्र प्रताप 'मोती' सिंह ने कहना है कि बहन-बेटियों का सम्मान सरकार की प्राथमिकता है। अब एंटी रोमियो स्क्वाड का नाम बदलकर नारी सुरक्षा बल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें