फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अब फोन, एसएमएस और ऑनलाइन मांग सकते हैं रोजगार

Tue, 30 Jul 2013 12:02 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में मनरेगा योजना के जॉबकार्ड धारकों को अब काम के लिए गांव के प्रधान अथवा पंचायत सेक्रेटरी का चक्कर नहीं लगाना होगा।
विज्ञापन


जॉबकार्ड धारकों को घर बैठे काम की मांग दर्ज कराने के लिए आनलाइन सेवा के साथ फोन व एसएमएस सेवा भी शुरू करवा दी गई है।

प्रदेश के ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरविंद कुमार सिंह गोप ने यहां बताया कि जॉबकार्ड धारक काम के लिए टोल फ्री नंबर (1800-180-5999) पर अपनी मांग दर्ज करा सकते हैं।

यदि वे एसएमएस के जरिए काम मांगना चाहते हैं तो इसके लिए 9235000055 पर  एसएमएस कर कभी भी काम मांग सकेंगे। इसके अलावा वेबसाइट पर भी काम मांगने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। गोप ने बताया कि यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


ग्राम्य विकास मंत्री ने बताया कि काम मांगने वाले व्यक्ति को काम करने की तिथि व स्थल की सूचना एसएमएस से पता चल जाएगी। इस सुविधा से जॉब-कार्ड धारकों को कार्य मांगने में सुविधा होगी। उन्हें बिना किसी परेशानी के काम मिल सकेगा।  
विज्ञापन


काम की जानकारी
इस तरह करें एसएमएस : एसएमएस के जरिए काम की मांग के लिए अपने मोबाइल से टाइप करें <जॉब कार्ड नंबर> खाली स्थान< जितने दिन का काम चाहते हैं उसकी संख्या> 9235000055 पर भेज दें।

वेबसाइट सुविधा : http://www.mgnregaupsamvedan.in/ को लागऑन कर काम की मांग दर्ज करा सकते हैं।

टोल फ्री नंबर : 1800-180-5999
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें