फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में महिला से गैंगरेप, ईंट से फोड़ा सिर

Thu, 27 Jun 2013 11:55 AM IST
गाजीपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इंसान जब हैवान बन जाता है, तो फिर कुछ भी करने से नहीं घबराता। कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है, जिसमें पांच लोगों ने पहले महिला से दुष्कर्म किया और विरोध करने पर ईंट से उसका सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन


गाजीपुर जिले में मंगलवार रात 35 वर्षीय महिला से गैंगरेप किया गया और जब उसने विरोध करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने ईंट से उसका सिर फोड़ने में भी हिचकिचाहट नहीं दिखाई।

पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

मंगलवार की रात सुनीता (परिवर्तित नाम) घर से बाहर गई हुई थी। घर लौटते समय रास्ते में एक खंडहर के पास मौजूद पांच युवकों ने उसे पकड़ लिया और खंडहर में ले जाकर उससे रेप किया। फिर वे वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद जैसे-तैसे घर पहुंची महिला ने पति को पूरे वाकया बताया। दोनों थाने पहुंचे और पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

गहमर के थानाध्यक्ष रामनिहोर मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें