फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देकर लूटी इज्जत, फिर कुएं में फेंका

Sat, 13 Apr 2013 11:39 AM IST
हाथरस/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से मजदूरी करने निकली एक महिला पिछले नौ दिनों से लापता थी। दो युवकों ने लिफ्ट देने के बाद उसे अगवा कर लिया और उससे रेप किया। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी करतूत पर परदा डालने के लिए उसे कुंए में फेंक दिया।
विज्ञापन


हाथरस जिले में शुक्रवार सुबह चंदपा गांव के निकट मंदिर के पीछे कुएं से कुछ लोगों ने एक महिला की चीख-पुकार सुनी तो वे वहां गए। करीब 20 फीट गहरे सूखे कुएं में महिला घायल अवस्था में पड़ी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने महिला को कुंए से बाहर निकाला। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

चंदपा थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के मुताबिक 35 वर्षीय महिला गौतमबुद्ध नगर के जेवर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। उसने बताया कि वह गुरुवार को पलवल (हरियाणा) में मजदूरी करने गई थी।
विज्ञापन


शाम छह बजे रास्ते में उसने किटवारी पुल के निकट दो बाइक सवार युवकों से लिफ्ट मांगी तो दोनों ने उसे बिठा लिया और जबरन यहां ले आए।

महिला का कहना है कि दोनों युवकों ने रात में उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे कुएं में फेंक दिया। रात भर वह तड़पती रही।

इस घटनाक्रम की सूचना चंदपा पुलिस ने जेवर पुलिस को दे दी है।

चंदपा थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह का कहना है कि यह पता चला है कि महिला नौ दिन से अपने घर से लापता थी। उन्होंने बताया कि अभी मुकदमा कायम नहीं हुआ है और पूरे मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें