फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर बन गया 'असुर', बहू से किया दुष्कर्म

Fri, 03 May 2013 11:29 AM IST
आलापुर/मालीपुर (अंबेडकरनगर)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवती का जब सुहाग उजड़ गया तो उसके ससुर की नीयत उस पर खराब हो गई, उसने डरा-धमका कर युवती से दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आलापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 40 वर्षीय महिला अपने दो बच्चों के साथ ससुराल में ही रह रही है।

महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति के निधन के बाद से ही ससुर की नीयत ठीक नहीं रहती थी। बीते दिनों उसने डरा-धमका कर उसके साथ दुराचार किया।

इस मामले में महिला ने आलापुर थाने में आरोपी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी ससुर भगवानदास को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

एसओ प्रहलाद सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

8 वर्षीय बालक से कुकर्म
मालीपुर थाना क्षेत्र में अपने ननिहाल में रह रहा एक आठ वर्षीय बालक गुरुवार दोपहर बाद घर से बिस्कुट लेने के लिए निकला था। वह बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के निकट पहुंचा था कि बिस्कुट व टॉफी देने के बहाने एक युवक ने उसे बुलाया और एक कमरे में लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने वहां उससे कुकर्म किया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। रोता बिलखता बालक घर पहुंचा और सारी घटना परिजनों से बताई।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चितरंजन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसओ जयशंकर सिंह ने बताया कि जांच में कुकर्म की पुष्टि हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें