फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पांच दबंगों ने युवती को सरेआम जिंदा जलाया

Sat, 20 Jul 2013 05:04 PM IST
बिजनौर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बिजनौर के गांव मुढ़ाल में दबंगों ने अपमान का बदला लेने को सभी हदें पार कर दीं। एक युवती को पकड़कर बीच सड़क पर गिराकर सरेआम जिंदा जला दिया।
विज्ञापन


युवती मदद को चिल्लाती रही, लेकिन उसे किसी ग्रामीण ने नहीं बचाया। इस दिल दहलाने वाले कृत्य को अंजाम देने के आरोप में पांच आरोपियों को नामजद कराया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष हीमपुर मुस्तकीम के मुताबिक गांव मुढ़ाल निवासी कैलाश की किशोरी पुत्री 25 दिन पहले घर से कहीं चली गई थी। तीन दिन बाद वह उन्नाव से बरामद हुई थी।
विज्ञापन


कैलाश और उसके परिजनों को शक था कि किशोरी को भगाने में गांव के ही निवासी सूरज सिंह की पुत्री किरन (18) का हाथ रहा है। वह किरन से बदला लेने की फिराक में लगे थे।

किरन गुरुवार रात करीब साढे़ नौ बजे पड़ोस की परचून की दुकान से मामा के लिए बीड़ी, माचिस लेकर लौट रही थी। इस बीच कैलाश, भीम सिंह, पिंटू, अजय और बबलू ने घर के पास सड़क पर किरन को घेर लिया तथा उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इसके बाद वे फरार हो गए। आग में घिरी किरन वहां से भागकर अपने घर के आगे चीखती चिल्लाती हुई गिरकर बेहोश हो गई।

किरन की मां निर्मला देवी और मामा छोटे उस बचाने को आए। पुलिस को सूचना देने पर रात में ही किरन को चांदपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से बिजनौर जिला अस्पताल लाया गया। देर रात अस्पताल में किरन ने दम तोड़ दिया।

जिला अस्पताल में मृत्यु पूर्व बयान में किरन ने एसडीएम सदर मंजू लता को उसे जलाने वाले पांचों आरोपियों के नाम बताए। पांचों आरोपियों के  खिलाफ हीमपुर थाने में मृतका के पिता सूरज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


एसओ के अनुसार कैलाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें